September 12, 2024

सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बैठक ली महापौर, आयुक्त ने

कोरबा 3 जून। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त श्री एस.जयवर्धन ने निगम क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। वर्तमान कार्यप्रगति की समीक्षा तथा कार्यो की कार्यप्रगति में आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री अशोक शर्मा सहित प्रतिष्ठानों व निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

यहां उल्लेखनीय है कि विगत बैठकों के दौरान एस.ई.सी.एल. कोरबा व कुसमुण्डा, एन.टी.पी.सी., बालको, सी.एस.ई.बी., आई.ओ.सी.एल. आदि प्रतिष्ठानों को विभिन्न विकास कार्यो से संबंधित दायित्व सौपे गए थे। महापौर श्री प्रसाद एवं आयुक्त श्री जयवर्धन ने प्रतिष्ठानों की बैठक लेकर कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान एस.ई.सी.एल.कोरबा जी.एम.आफिस से मुड़ापार बाजार होते हुए परिवहन नगर चौक तक सड़क निर्माण, सीतामणी इमलीडुग्गू चौक से बरबसपुर तक फोरलेन बी.टी. एवं सी.सी.सड़क निर्माण, कुसमुण्डा क्षेत्र में डगनिया एच.टी. लाईन की शिफ्टिंग संबंधी कार्य, सुराकछार में नदी में कटाव रोकने हेतु टो-वाल रिटर्निंगवाल निर्माण, सुनालिया रेलवे क्रांसिंग एवं मानिकपुर रेलवे क्रांसिंग में अण्डरब्रिज निर्माण, बांकीमोंगरा सुराकछार मुख्य मार्ग के निर्माण, गेवरा बस्ती से कटघोरा बस्ती के अंदर 1200 मीटर सड़क मरम्मत संधारण कार्य, बांकीमोंगरा में एस.ई.सी.एल. निर्मित उद्यान का संधारण कार्य, दर्री बराज से गोपालपुर तक फोरलेन निर्माण, आई.ओ.सी.एल. द्वारा सड़क निर्माण हेतु राशि स्वीकृति के संबंध में, आई.ओ.सी.एल. द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण, साकेत भवन से चेकपोस्ट रेलवे क्रांसिंग तक फोरलेन सड़क निर्माण, रेलवे क्रांसिंग से बालको चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण सहित बालको द्वारा अन्य सड़कों का निर्माण, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संलग्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से चौक-चौराहों का सौदंर्यीकरण, पुल-पुलियों की मरम्मत एवं रेलिंग के निर्माण सहित नगर निगम एवं पी.डब्ल्यू.डी.द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यो की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की तथा कार्यो की कार्यप्रक्रिया में आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए।

Spread the word