March 20, 2026

केदारनाथ अग्रवाल, विकास महतो तथा अशोक तिवारी ने किया पौधारोपण

कोरबा 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।

इसी कड़ी में कोरबा में भी विभिन्न आयोजन किए गए। तथा पर्यावरण के सुरक्षा का संकल्प लिया गया। कोरबा के समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल, भाजपा नेता विकास महतो तथा अधिवक्ता अशोक तिवारी द्वारा पौधारोपण किया गया। तथा पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील लोगों से की

1210
Ranjan Prasad

Spread the word