March 21, 2026

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण

कोरबा 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। जिसमें वार्ड 35 स्थित अनुभव भवन में बालको मैनेजर मोनिका जैन, श्री संजीव शुक्ला, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महासचिव श्री पी एल सोनी एवं सदस्यगण के साथ ही बालको मटेरियल गेट के सामने श्री सुमित तिवारी, मंडल महामंत्री भाजपा बालको, सेफ्टी इंचार्ज श्री दीपक शर्मा, प्रकाश शर्मा एवं बालको के अधिकारियों के साथ 51 पौधे रोपे गए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर भाजपा बालको मंडल के द्वारा सेक्टर 3 में पानी टंकी के पास वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल के अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, मंडल महामंत्री पार्षद, लुकेश्वर चौहान, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, घनश्याम पटेल, युवा भाजयुमो, सत्येन्द्र तिवारी सभी उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word