March 25, 2026

एसईसीएल में उच्च कुशल कामगार को अब 1046 रुपए की दर से मिलेगा वेतन

कोरबा 7 जून। कोल इंडिया में अब उच्च कुशल कामगार को 1046 रुपए की दर से वेतन का भुगतान किया जाएगा। ज्वाइंट कमेटी के निर्णय के बाद कोल इंडिया ने नए दर पर खदानों में काम करने वाले कांट्रेक्ट लेबर के मजदूरी भुगतान का आदेश जारी किया है।

कोयला कंपनी एसईसीएल के अलावा कोल इंडिया के अन्य अनुषागिंक कंपनियों के लिए यह लागू होगा। जिसका सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। कंपनियों में नियोजित कांट्रेक्ट वर्कर्स के वेरियेबल डेयरिंग एलाउंस ;वीडीएद्ध में बढ़ोतरी की गई है। इसका असर कोयला कंपनियों में काम करने वाले ठेका कामगारों के वेतन पर पड़ेगा। कांट्रेक्ट लेबर को अब पहले से अधिक वेतन मिलेगा। कोल सेक्टर के ठेका मजदूरों के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। जो मजदूरों के लिए वेतन का निर्धारण करती है। ठेका मजदूरों का वेतन स्किल के आधार पर किया जाता है।

नए दर में वीडी, अकुशल मजदूर को 152 रुपए, अर्ध कुशल के लिए 158 रुपएए कुशल के लिए 163 रुपए और उच्च कुशल साने हाई स्किल्ड ठेका कामगारों का वीडी, बढ़ाकर 169 रुपए कर दिया है। इस तरह बेसिक वेतन व वीडी, की राशि को जोड़कर अब अकुशल मजदूर को 939 रुपएए अर्ध-कुशल को 975 रुपए, कुशल को 1010रुपए और उच्च कुशल मजदूर को 1046 की दर से वेतन दिया जाएगा। एसईसीएल के कोरबा, कुसमुंडा, दीपका व गेवरा एरिया के खदानों में करीब 8 हजार से ज्यादा कांट्रेक्ट लेबर काम करते हैं। इसमें 5 हजार कर्मचारी सीधे उत्पादन कार्य से जुड़े हैं। लेकिन सभी कोयला मजदूरों को समान रुपए से वेतन नहीं मिलता। अक्सर इसको लेकर ठेका कामगार शिकायत करते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word