March 20, 2026

किशन को मिली भाजयुमो जिला संयोजक की जिम्मेदारी

कोरबा 12 जून। भाजयूमो जिलाध्यक्ष कोरबा पंकज सोनी द्वारा अपने कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें जिले के युवा नेता किशन केशरवानी को भा.ज.यु.मो. जिला संयोजक शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल का दायित्व सौंपा है। इनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। श्री केशरवानी का पूरा परिवार जनसंघ के समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। इनके दादा स्वर्गीय मेवालाल भी कृष्णा दुबे महराज के खास मने जाते थे।

28 वर्षीय किशन केशरवानी ने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर अपनी राजनीति की शुरुवात की जेबीडी महाविद्यालय के चुनाव प्रभारी भी रहे। उन्हें 2012 में भाजयुमो मंडल मंत्री का दायित्व दिया गया। जिसके बाद उनकी सक्रियता और अच्छे कार्यो को देखते हुए , 2016 में उन्हें युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया जहां भी उन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता से संगठन कार्य का विस्तार किया , 2016 से 2019 तक शा.मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय के जनभागीदारी के सदस्य भी रहे। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में बढ़ – चढ़कर काम करने के कारण स्थानीय युवाओं और लोगों में लोकप्रियता भी है इसका लाभ निसंदेह युवा मोर्चा को मजबूत बनाने में मिलेगा। यही वजह है कि भाजयूमो जिला संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौपा है ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word