March 20, 2026

वितरण कंपनी के नए एसई गोपावार ने संभाला कार्यभार

कोरबा 12 जून। जनता यूनियन के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग कोरबा वृत्त के नए अधीक्षण अभियंता अश्विनी कुमार गोपावार का स्वागत किया गया एवं कोरबा वृत्त के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें अवगत कराया।

इस दौरान कर्मचारियों के वेतन पर्ची प्राप्त करने एवं समस्त कर्मचारियों का गोपनीय चरित्रावली की प्रति प्राप्त करने एवं बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण एवं बारिश के दिनों में रेनकोट दिलवाने हेतु चर्चा की गई। जिस पर अधीक्षण अभियंता द्वारा सहमति जताई गई। इस दौरान जनता यूनियन के प्रांतीय प्रचार सचिव किशन अग्रवाल, प्रांतीय सदस्य यूके श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, आरके अग्रवाल, वितरण शाखा के जिला अध्यक्ष स्मेलाल श्रीवास, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह राठौर, संगठन सचिव लक्ष्मी यादव, उपाध्यक्ष जीवन लाल राठौर आदि उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word