March 20, 2026

सड़क हादसे में सहायक उप निरीक्षक व पत्नी घायल

0 तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर
कोरबा। सरगुजा जिला में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक की कार को बांगो क्षेत्र में लापरवाह ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दंपत्ति घायल हो गए वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
जानकारी के अनुसार सरगुजा अंतर्गत दरिमा थाना में प्रेम प्रताप कश्यप सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है जो अपनी पत्नी संध्या कश्यप व पुत्री के साथ कार क्रमांक सीजी-15डीके-2423 से बांगो थाना अंतर्गत हसदेव पुल नवापारा मार्ग से गुजर रहे थे। जहां मार्ग पर ट्रक क्रमांक सीजी-10आर-8111 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। कार के पीछे बोलेरो से आ रहे सहायक उप निरीक्षक के साले अनिल कश्यप ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अंबिकापुर अस्पताल से उन्हें रायपुर रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word