October 5, 2024

कोरबा भाजपा मंडल ने मनाया बलिदान दिवस.. स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया वृक्षारोपण

कोरबा 24 जून। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिला भाजपा के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल के राम सागर पारा के ज्योति उच्च मा विद्यालय में संगोष्ठि एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अध्यक्ष,महान शिक्षाविद व देश की एकता,अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान राष्ट्रवादी नेता परम आदरणीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथी को आज उनके बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए उनके तैल्य चित्र पर पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि तत्कालीन जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष,महान राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए, तत्कालीन भारत सरकार के कथित राष्ट्र विरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करते हुए एक देश में दो निशान दो संविधान दो प्रधान जिसका आशय जम्मू कश्मीर से था का विरोध कर उक्त मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और यह स्पष्ट किया कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, जिसे कोई भी ताकत भारत से अलग नहीं कर सकती। उन्होंने देश की एकता अखंडता के खातिर कश्मीर में अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज उन्हीं की देन है भारत में भारतीय जनता पार्टी एक प्रमुख बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है जिसका कुशल नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम हाथों में सुरक्षित है तथा यह देश विकास एवं प्रगति के अनेक सोपान को पार कर विश्व गुरू बनने की दिशा में सतत रूप से अग्रसर है।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष परविंदर सिह,पुर्व मंडल अध्यक्ष अनुप अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य सतविंदर बग्गा, कोरबा मंडल के सह प्रभारी सुबोध पांडेय, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संजू देवी राजपूत,महामंत्री योगेश मिश्रा, युगल केवर्त्य,उपाध्यक्ष दीपा राठौर,रामशंकर साहू,मंत्री भरत रोहरा,प्रमिला सागर,पुर्णिमा पासवान,पूर्व पार्षद रवि महाराज,युवा मोर्चा जिला मंत्री वैभव शर्मा,राहुल शुक्ला, नियाज आरबी, द्वारिका चंद्रमा,शत्रुघन सिंह,प्रमोद साहू,ईश्वर पटेल,गोपाल भौमिक,गिरीश नामदेव,कमल नारायण,रंजना पांडे,नेमेश्वरी पवार,कंचन सोनी,अरविंद अग्रवाल,कृष्णा सिंह,विजय निर्मलकर एवं मंडल,बुथ क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Spread the word