March 24, 2026

एटक ने श्रम कानूनों के बदलाव के विरोध में किया आन्दोलन

कोरबा 27 जून। 26 मई 2021 को केंद्रीय श्रम संगठनों के निर्णय अनुसार बाल्को नगर में भी एलमुनियम एंप्लाइज यूनियन एटक के द्वारा संविधान बचाओ कृषि बचाओ एवं श्रम कानूनों के बदलाव के विरोध में आंदोलन किया गया।

यह आंदोलन परसा भाटा चंद्रशेखर आजाद चौक पर शाम 5.30 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें मोदी सरकार के विभिन्न नीतियों के विषय में छत्तीसगढ़ राज्य के महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह ने अपने साथियों के समक्ष विस्तृत जानकारी साझा की तथा बहुत ही जोश खरोश के साथ में साथियों ने इसमें शिरकत की। इस आंदोलन में एलुमिनियम एंप्लाइज यूनियन एटक बालको नगर के बहुत साथियों ने अपनी बातें रखें। इस विरोध आंदोलन में महासचिव कामरेड सुनील सिंह यूनियन के अध्यक्ष कामरेड एसके सिंह संगठन सचिव कामरेड पीके वर्मा सचिव धर्मेंद्र तिवारी रामायण यादव संतोष सिंह अविनाश सिंह आदि विभिन्न साथी उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word