March 25, 2026

जिले में अभी तक 496.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा 8 जुलाई। कोरबा जिले में चालू बारिश सीजन के दौरान एक जून से 07 जुलाई तक कुल 496.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार 07 जुलाई तक तहसील कोरबा में 465.2 मिलीमीटर, करतला में 370.9, कटघोरा में 700 पाली में 312.2 और पोंड़ीउपरोड़ा तहसील में 632.6 एवं हरदीबाजार तहसील में 495.4 मिलीमीटर कुल वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल दो हजार 976.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में दो हजार 614.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक इस वर्ष 361.5 मिलीमीटर अधिक बारिश हो चुकी है।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में सामान्य वर्षा की तुलना में अभी तक 38 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में सर्वाधिक बारिश तहसील कटघोरा में 54.5 प्रतिशत, तहसील पोड़ी-उपरोड़ा में 54.2 प्रतिशत, हरदीबाजार में 37.7 प्रतिशत, कोरबा में 33.7 प्रतिशत, करतला में 26.9 प्रतिशत एवं तहसील पाली में 23.8 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word