February 27, 2026

युकां की बैठक में अनुपस्थित 57 पदाधिकारियों को नोटिस

कोरबा 10 जुलाई। युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक शुक्रवार को पंचवटी गृह में संभाग प्रभारी सजमन बाग ने ली। युकां के जिला प्रभारी राजेश स्वामी, सह प्रभारी आश मोहम्मद, धर्मेन्द्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में हर बूथ में 11 युवाओं की सक्रिय टीम बनाने पर निर्णय लिया। युकां के संभाग प्रभारी ने कहा कि मिशन 2023 के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। युकां जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने संगठन का विस्तार कर मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विधानसभा से लेकर ब्लॉक स्तर पर आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में अनुपस्थित रहने पर 57 पदाधिकारियों को नोटिस भी भेजा गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शहजाद आलम, मधुसूदन दास, कृष्णपाल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, शिव गुप्ता, रूबी तिवारी, महासचिव आबिद अख्तर समेत युकां के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word