आदतन शराबी का शव मिला फंदे पर

कोरबा 13 जुलाई। अरदा गांव में एक जनजातीय परिवार के सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आज सुबह इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मर्ग कायम करने के साथ मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नजदीकी गांव अरदा में 45 वर्षीय नेपाल सिंह गोंड़ का शव अपने घर की परछी पर लोहे के एंगल में लटके मिला। साड़ी के जरिए बनाए गए फंदे पर संबंधित को पाया गया। एएसआई कृष्णपाल सिंह को यहां विवेचना के लिए भेजा गया। बताया गया कि रात्रि में 9 बजे के आसपास भोजन करने के बाद परिवार के लोग सो गए। नेपाल सिंह को कुछ घंटे बाद यहां मृत स्थिति में देखा गया। पुलिस ने घटना स्थल पर की गई पूछताछ में मिले तथ्यों के हवाले से बताया कि घटना वाले दिन मृतक काफी मात्रा में शराब पीये हुए था। वह आदतन यह शौक किया करता था। माना जा रहा है कि नशे की स्थिति में उसने आत्मघाती कदम उठाया। मामले को जांच में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word