March 20, 2026

छातापाट में ग्रामीण ने लगाई फांसी

कोरबा 13 जुलाई। जामपानी पंचायत के अंतर्गत आने वाले छातापाट गांव के निवासी मयाराम मंझवार 62 वर्ष की असमान्य स्थिति में मौत हो गई। घर पर एक कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आज सुबह परिजनों ने सरपंच को अवगत कराया। जिसके बाद करतला पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। मर्ग पंचनामा के साथ मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिरकार मयाराम ने फांसी क्यों लगाई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word