February 4, 2026

दो महिला नक्सलियों ने एस पी उदय किरण आई पी एस के सामने आत्म समर्पण किया

नारायणपुर 13 जुलाई। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ से दो महिला नक्सलियों ने एस पी उदय किरण आई पी एस के सामने आत्म समर्पण किया है। समर्पित दोनों महिला नक्सली ओरछा के आदेरबेड़ा जनताना सरकार में 7 साल से सक्रिय थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाये क्षेत्र में नक्सलियों के लिए संतरी ड्यूटी, मीटिंग और भोजन व्यवस्था का काम करते थे। इसके साथ ही पुलिस की गांव में आने पर नक्सलियों को सूचना देते थे।

जिला पुलिस अधीक्षक के सामने आत्म समर्पण के बाद दोनों महिला नक्सलियों को देश, समाज और संविधान के प्रति सत्य निष्ठा की शपथ दिलवाई गई। साथ ही नारायणपुर एस पी उदय किरण ने आत्म समर्पण करने वाली महिला नक्सलियों को 10-10 हजार का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया।

एसपी ने दोनों को शपथ दिलवाई की अब किसी भी प्रकार के देश विरोधी काम में नक्सलियों का साथ नहीं देंगे और हमेशा देश हित में काम करेंगे तथा समाज के मुख्य धारा मे रह कर कार्य करेगे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word