March 23, 2026

बिलासपुर : भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित.. मिंटू पंजवानी बनाए गए सहसंयोजक

बिलासपुर 15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के कोर ग्रुप के निर्णय अनुसार जिला संगठन प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू वह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत की सहमति से बिलासपुर जिला भाजपा की व्यवसायी प्रकोष्ठ की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में नियुक्त अनिल सिंह ठाकुर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं वह पदाधिकारियों के अनुमोदन पश्चात अपनी टीम घोषित की जिसमें सहसंयोजक की जिम्मेदारी मिंटू पंजवानी को सौंपी गई है। मिंटू पंजवानी पूर्व में जिला भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। सहसंयोजक के रूप में उनकी नियुक्ति के पश्चात श्री पंजवानी के युवा मोर्चा के साथियों व अन्य कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

इसके अलावा प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रजनीश जायसवाल को नियुक्त किया गया है। प्रकोष्ठ में तीन पदाधिकारी व 19 सदस्य हैं। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं वह पार्टी पदाधिकारियों ने प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word