September 20, 2024

प्रदेश में रासायनिक खाद की कमी व कालाबाजारी के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

कोरबा 17 जुलाई। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों को सोसायटी से रासायनिक खाद नहीं मिल पा रहा है, वही खुले बाजार में व्यापारी ज्यादा कीमत लेकर इसकी बिक्री कर रहे है, जिसको भूपेश सरकार की मौन स्वीकृति है। इन सब विषय को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

इसी तारतम्य में 16 जुलाई 2021 को कोरबा पुराना बस स्टैंड दुर्गा पंडाल के पास दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरबा के द्वारा भी धरना प्रदर्शन किया गया। कोरबा में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, कोरबा लोकसभा के सांसद प्रत्याशी श्री ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, आकाश सक्सेना, प्रफुल्ल तिवारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, जिला मंत्री संजय शर्मा, नरेश टंडन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, अनुसूचित जाति के मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह कंवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, आईटी सेल जिला संयोजक लक्की नंदा, सोशल मीडिया जिला संयोजक अजय कुमार चंद्रा, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, धन्नू दुबे, लक्ष्मी श्रीवास, अजय विश्वकर्मा, किसान मोर्चा से मणि शंकर कश्यप महामंत्री, डॉ पवन सिंह महामंत्री, हरीचंद्र साहू कोषाध्यक्ष, छोटेलाल पटेल उपाध्यक्ष, उमेश्वर सोनी उपाध्यक्ष, डाकेश्वर शुक्ला मंत्री, शिव चंदेल कार्यालय मंत्री, गजेंद्र सिंह राजपूत मीडिया प्रभारी, नारायण राजपूत सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदीप राठौर सोशल मीडिया सहप्रभारी, महिला मोर्चा से मंजू सिंह, ललिता डिक्सेना, मीना शर्मा, शुभम सोनी, संजू देवी राजपूत, स्वाति कश्यप, रीना बरेठ, पुष्प लता साहू, राजेश बालकों मंडल अध्यक्ष, अशोक तिवारी कटघोरा मंडल अध्यक्ष, नवरत्न सिंह हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष, दिल हरण दास महंत भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष, गजाधर यादव दर्री मंडल अध्यक्ष, पुरुषोत्तम यादव बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष, एकादशी पटेल बरपाली मंडल अध्यक्ष, कलम सिंह करतला मंडल अध्यक्ष, संजय श्रीवास मंडल महामंत्री हरदी बाजार, अमिताभ महंत महामंत्री भिलाई बाजार, सचिन राठौर किसान मोर्चा महामंत्री, पवन सिंह, मणि शंकर कश्यप, उपाध्यक्ष उमेश्वर सोनी, छोटेलाल पटेल, मंत्री उत्तम पटेल, डाकेश्वर शुक्ला तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word