March 20, 2026

S P भोजराम पटेल ने 6 निरीक्षक और 6 उप निरीक्षको के प्रभार में किया फेरबदल

कोरबा 24 जुलाई। जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पुलिस विभाग के काम काज में कसावट लाने के लिए पहला स्थांतरण सूची जारी किया है। जारी सूची में 6 निरीक्षक 6 उप निरीक्षक के प्रभार में फेरबदल किया है।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पहला ट्रांसफर सूची जारी करते हुए 12 पुलिस अधिकारियों के प्रभार में फेर बदल किया है। जानकारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। वही डिजिटल युग मे महत्वपूर्ण माने जाने वाले साइबर सेल का प्रभार लेमरू में पदस्थ कृष्णा साहू को सौंपा है।

जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक के एन तिवारी थाना करतला से रक्षित केंद्र, राम कुमार राणा, पुलिस लाइन से जिला विशेष शाखा, राजेश पटेल पुलिस लाइन से थाना बांगो, अनिल पटेल पुलिस लाइन से थाना करतला, नवीन देवांगन को थाना पसान से चौकी मानिकपुर, उप निरीक्षक कृष्णा साहू को थाना लेमरू से साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है। वही उरगा में पदस्थ उप निरीक्षक प्रहलाद राठौर को थाना पसान का प्रभारी बनाया गया है। थाना लेमरू का प्रभार कटघोरा थाना मे पदस्थ उप निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को सौंपा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word