रोटरी क्लब द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस

कोरबा 27 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा कारगिल विजय दिवस कोतवाली कोरबा में मनाया गया। इस अवसर पर नगर निरीक्षक श्री विवेक शर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों द्वारा मोमबत्ती जलाई गई एवं शहीदों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने एवं नगर निरीक्षक श्री विवेक शर्मा ने शहीदों को श्रद्दांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के निर्वरितमन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पारस जैन, आशीष अग्रवाल, महेंद्र चोपड़ा, राजेश अरोरा एवं सन्तु जैन उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word