March 21, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा, उरगा मण्डल की कार्यकारिणी घोषित, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मिला स्थान

कोरबा 4 जुलाई। डॉ राजीव सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा, पंकज सोनी जिलाध्यक्ष भाजयुमो कोरबा एवं कुलसिंह कंवर मंडल अध्यक्ष भाजपा उरगा मंडल के सहमति व अनुशंसा से युवा मोर्चा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव द्वारा मंडल के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थाई आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई। जिसमें नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के ऊपर भरोसा कर पार्टी को मजबूत बनाने जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में शुभम हलवाई और प्रकाश यादव को महामंत्री तथा रविन्द्र सोनी, ताराचन्द्र साहू, भागवत यादव को उपाध्यक्ष, राहुल श्रीवास और ठाकुरेश्वर शिंदे को कोषाध्यक्ष, रितिक वैष्णव को मीडिया प्रभारी तथा लगभग सभी पोलिंग बूथों से नए चेहरों को कार्यकारिणी में स्थान मिला है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन साव ने समस्त ऊर्जावान नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word