March 25, 2026

किशोरी को भगाकर किया दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल

कोरबा 8 अगस्त। एक किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक घर से भगाकर ले गया। दुष्कर्म के बाद वह किशोरी को छोड़कर भाग गया था। इसके बाद परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। आरोपी डेढ़ साल से फरार थाए जिसके वापस गांव आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को जांजगीर.चांपा जिले के ग्राम जांजग निवासी 22 वर्षीय सूरज सोनवानी ने अपने प्रेमजाल में फंसाया था, जिसके बाद 28 जनवरी 2020 को वह शादी करने का झांसा देकर उसे भगाकर ले गया था। दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को वह छोड़कर भाग गया था। नवंबर 2020 में किशोरी के परिजन ने घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी सूरज के गिरफ्तारी का प्रयास किया था, लेकिन वह फरार चल रहा था। पंजाब, हरियाणा व उत्तरप्रदेश में वह जगह बदल-बदलकर रह रहा था। उरगा थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। हाल में ही आरोपी के अपने गांव जाजंग आकर घर में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद घेराबंदी कर उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word