September 12, 2024

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर की जाएगी संविदा भर्ती

कुल 121 पदों पर की जाएगी भर्ती, 18 अगस्त 2021 तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा 09 अगस्त 2021। कोरबा जिले के पम्प हाउस, करतला, कटघोरा,पौड़ी उपरोड़ा,हरदी बाजार,एवं पाली के स्वामी आत्मानंद इंग्लिस स्कूलों में शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है।जिले के पात्र सभी अभ्यर्थी इसके लिए आनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से 18 अगस्त 2021, शाम बजे तक आवेदन कर सकते है। जिले के अभ्यर्थी पदों के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते है। अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकीय श्रेणी के पदों में व्याख्याता अंग्रेजी के 6 पद, गणित के 3 पद, भौतिक विज्ञान के 4 पद, जीव विज्ञान के 3 पद, रसायन विज्ञान के 4 पद, सामाजिक विज्ञान के 5 पद रिक्त है। इसी प्रकार प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला(अंग्रेजी माध्यम) के 4 पद, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला(अंग्रेजी माध्यम) के 3 पद रिक्त है। शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) कला विषय के 5 पद, अंग्रेजी विषय के 4, विज्ञान विषय के 3, तथा गणित विषय के 4 पद रिक्त है। इसी प्रकार व्यायाम शिक्षक के 3 पद, कम्प्यूटर शिक्षक के 4 पद, सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) के 22 पद, ग्रंथपाल के 03 पद, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के कुल 09 पद, लेखापाल/सहायक ग्रैड 2 के 4 पद, सहायक ग्रेड-3 के 5 पद, भृत्य के 17 पद, चौकीदार के 6 पदों सहित कुल 121 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है।

Spread the word