March 24, 2026

कोबरा ने पिंजरे में मैना को बनाया शिकार, रेस्क्यू टीम ने छोड़ा जंगल में

कोरबा 18 अगस्त। शिकार की तलाश में एक कोबरा मैना के पिंजरे में घुस गया। निगलने के बाद उसका पेट मोटा हो गया जिससे वह पिंजरे में फंस गया। स्थिति ऐसी की अब वह उसे न उगल पा रहा था और न पिंजरे से निकल पा रहा। सुबह जब घरवालों ने यह नजारा देखा तो वे भी अचंभित हो गए। रात को पिंजरे में बंद मैना सांप कैसी बन गई। कोबरा के पेट को देखने के बाद उन्हें सच्चाई का पता चला।

घटना कोरबा जिले के पोड़ीबहार की है। मकान मालकिन प्रियंका तिवारी ने बताया कि मैं किराए के मकान में रहती हूं। मंगलवार की शाम मैना को दाना-पानी देने के बाद हम सभी सोने चले गए। सुबह मैना की जगह पिंजरे में कोबरा नजर आया तो दहशत में आ गए। आनन फानन में स्नेक रेस्क्यू टीम को काल किया। टीम के लीडर जितेंद्र सारथी ने स्थिति को समझने के बाद कोबरा को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। फिलहाल इस घटना को लेकर शहर में जबरदस्त चर्चा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word