September 20, 2024

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया

कोरबा 21 अगस्त। जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। एसईसीएल कोरबा के जेपी हाईस्कूल में आयोजित जयंती कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि राजीव गांधी की देन पंचायती राज से ग्राम स्वराज्य का सपना हकीकत में बदला।
गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार व कर्तव्यों का पूरा ज्ञान हुआ। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार मिला।

निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि राजीव गांधी के देशहित में योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने ही सत्ता में महिलाओं की भागीदारी के लिए पहली पहल की थी। इसके बेहतर परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं। आईटी क्रांति की नींव भी उन्होंने ही रखी। इसकी बदौलत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में भारत अग्रसर है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि स्व.राजीव गांधी के कारण ही पंचायती राज कायम हुआ है। पूरे देश में उन्होंने भ्रमण कर सभी वर्गों से विचार.विमर्श कर देश के प्रगति के लिए विकास योजना को नया आयाम दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुसुम द्विवेदी, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने भी अपने विचार रखे। स्कूल परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर विकास सिंह, मो शाहिद, राजेन्द्र सूर्यवंशी, अनुज जायसवाल, दिनेश सोनी, पप्पी भैय्या, एस मूर्ति, अशोक लोध, गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, बृजभूषण प्रसाद समेत स्कूल के प्राचार्य वी दास व्याख्याता रूबीलाल, महेन्द्र मिश्रा, मनीषा जैन, नीलमनी कुजुर, निमिषा शर्मा, भागीरथी चौहान, पुष्पा बंजारे, अयोध्या प्रसाद यादव, परमेश्वर राठौर समेत अन्य मौजूद थे।

Spread the word