March 23, 2026

कपड़ा गोदाम में चोरी करने वाले शातिर आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा

कोरबा 24 अगस्त। मोहम्मद अमीन मेमन पिता आदमनूर मोहम्मद, उम्र 39 वर्ष, निवासी रानी रोड पुरानी बस्ती कोरबा थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 अगस्त 2021 को वह राखी के त्योहार के कारण अपना इतवारी बाजार कोरबा स्थित पंजाबी गुरुद्वारा के सामने कपड़े का गोदाम को बंद कर रखा था तथा 23 अगस्त 2021 के प्रातः 9.00 बजे वह अपना कपड़े का गोदाम खोला तो देखा कि कोई अज्ञात चोर इसके गोदाम से लगभग 50000 कीमती कपड़े को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में धारा 457, 380 भा द वि अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को मामले के बारे में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू से मार्गदर्शन प्राप्त कर अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी। अज्ञात चोर कि पता चला हेतु कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में मुखबीर तैनात किया गया था कि जरिए मुखबिर सूचना मिला की संजय नगर निवासी नीरज सोनी नामक युवक चोरी के कपड़े बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल नीरज सोनी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर उसने अपने नाबालिक साथी के साथ कपड़ा चोरी करना स्वीकार किया तथा दोनों के कब्जे से चोरी किए गए कपड़ा को बरामद किया गया। शातिर चोर नीरज सोनी के विरुद्ध कोतवाली क्षेत्र में चोरी के कई अपराध दर्ज है। आरोपी युवक एवं विधि के संघर्ष और बालक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक भावना खंडारे, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, विपिन बिहारी नायक एवं प्रशांत बंजारे की सक्रिय भूमिका रही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word