March 23, 2026

तबला वादन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तनुज ने किया ज़िले का नाम, दूसरा पुरस्कार जीता

कोरबा। कोरबा ज़िले के केंद्रीय विध्यालय क्रमांक दो के कक्षा बारहवीं के छात्र तनुज ने राष्ट्रीय स्तर की तबला वादन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर ज़िले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त नृत्य धाम संगीत अकादमी द्वारा किया गया था।तनुज की बचपन से ही संगीत में रुचि देख उसके पिता रघुनन्दन कश्यप ने उसे तबला वादन की शिक्षा लेने अंतरराष्ट्रीय तबला वादक श्री मोरध्वज वैष्णव के पास भेजा। पिछले पाँच सालो से तनुज श्री वैष्णव से तबला वादन के गुर सीख रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली अकादमी हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूज़िक सोसायटी और फ़्लोरिडा की वैदिक यूनीवार्सिटी से मान्यता प्राप्त संस्था है। इसे संगीत के क्षेत्र में आईएसओ प्रमाणन भी मिला हुआ है। तनुज की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य ए॰ नागमणी और सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएँ दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word