February 25, 2026

खेल दिवस पर 29 अगस्त को वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित.. सद्भावना हॉकी मैच का भी होगा आयोजन

कोरबा 26 अगस्त 2021. हॉकी खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वाधान में 29 अगस्त 2021 को खेल दिवस के अवसर पर कोरबा में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल दिवस के अवसर पर जिले के वरिष्ठ खिलाडियों को सम्मानित किया जायेगा। सर्वप्रथम दर्री चौक स्थित स्व.मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर सुबह सात बजे माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा। तत्पश्चात् दोपहर तीन बजे डीएसपीएम खेल मैदान कोरबा पूर्व मे हॉकी सद्भावना मैच का आयोजन किया जाएगा एवं इसी मैदान पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के प्रभारी खेल अधिकारी ने जिले में संचालित कोरबा जिला ओलम्पिक एसोसिएसन के समस्त पदाधिकारी, समस्त खेल संघो के पदाधिकारी एवं खिलाडियों, खेल प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिकों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम शामिल होने की अपील की है। साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नागरिकों से आग्रह भी किया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word