March 20, 2026

कोरबा 31 अगस्त। बुदेंली छापर में अर्धरात्रि को सर्पदंश की घटना में जनजातिय समुदाय से वास्ता रखने वाली एक बालिका की मौत हो गई। हालंाकि सूचना होने पर परिजनों ने पीड़िता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। लेकिन जहर का असर होने से बालिका को नहीं बचाया जा सका।

विनोद गोड़ की 05 वर्षीय पुत्री मंजू गोड़ के साथ रात्रि 03 बजे यह घटना घर पर हुई। वह एक कमरे में सोयी हुई थी। उसी दरम्यान करैत सर्प ने उसे गर्दन के पास डस लिया। बालिका के चीखने पर उसकी मां और अन्य परिजन की नींद टूट गई। उन्होंने प्रकाश में देखा में करैत सर्प यहां से निकल रहा है। इससे निष्कर्ष निकाला गया कि मामला सर्पदंश का हो सकता है। इसके बाद पीड़िता को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी स्थिति बिगड़ चुकी थी। पुलिस चौकी रजगामार एसके धारी ने बताया कि डॉक्टर के द्वारा मौत की पुष्टी किये जाने पर मर्ग कायम किया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word