March 17, 2026

बलबीरसिंह फ़्लोरा का दुखद निधन, शहर में शोक की लहर

कोरबा 31 अगस्त। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी बलबीर सिंह फ्लोरा का आज दुखद निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे।

बी एस इंजीनियरिंग और बी एस इलेक्ट्रिकल के संचालक बलबीर सिंह फ्लोरा कुछ समय से बीमार थे और उनका रायपुर में उपचार चल रहा था।

आज जैसे ही उनके निधन की खबर मिली शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भर पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

परिवारजनों ने बताया कि बुधवार 1 सितम्बर की सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा पुराना बस स्टैंड निवास से मोती सागर पारा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word