March 26, 2026

जिले में अभी तक 1219.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा 9 सितंबर। कोरबा जिले में चालू बारिश सीजन के दौरान एक जून से 08 सितंबर तक कुल 1219.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार 08 सितंबर तक तहसील कोरबा में 1181.2 मिलीमीटर, करतला में 832.7, कटघोरा में 1327.8, पाली में 1058.6 और पोंड़ीउपरोड़ा तहसील में 1189.7 मिली, दर्री में 1676.2 मिली एवं हरदीबाजार तहसील में 1270.4 मिलीमीटर कुल वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 8536.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 8417.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक इस वर्ष 119 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई है।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में सामान्य वर्षा की तुलना में अभी तक 93.6 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में सर्वाधिक बारिश तहसील दर्री में 130 प्रतिशत, तहसील कटघोरा में 103 प्रतिशत, पोड़ी-उपरोड़ा में 101 प्रतिशत, हरदीबाजार में 96 प्रतिशत, कोरबा में 85 प्रतिशत, करतला में 60 प्रतिशत एवं तहसील पाली में 80 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word