March 17, 2026

एएसपी अभिषेक वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

कोरबा 16 सितम्बर। जिले के नवागत उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान पुलिस विभाग के अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने एडिशनल एसपी का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद एडिशनल एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर जिले की जो भी प्राथमिकताएं हैं। उन पर अमल किया जाएगा। यहां के जनप्रतिनिधि, अन्य विभागों के अधिकारी तथा जिले वासियों के हिसाब से पुलिस काम करेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए जो भी चैलेंज होगा, उस पर भी पुलिस काम करेगी। अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक बुराई के लिए जो भी सूचना मिलेगी उस पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

आपको बताते चले कि कोरबा के पूर्व एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर का स्थानांतरण राजधानी रायपुर में ग्रामीण एडिशनल एसपी में के रूप में हुआ है। सोमवार को वे रिलीव हो गए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word