March 17, 2026

बिग ब्रेकिंग: युद्धवीर सिंह जूदेव नहीं रहे, छत्तीसगढ़ में शोक

जशपुर नगर 20 सितंबर। चंद्रपुर के पूर्व विधायक संसदीय, सचिव और ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष रहे युद्धवीर सिंह का देहावसान हो गया है। वे लीवर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। उनका बेंगलोर में इलाज चल रहा था।

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के लीवर में संक्रमण था और उन्हे उपचार के लिए बैंगलोर ले ज़ाया गया था, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार हो रहा था। जूदेव की तबियत अस्थिर देख उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली वाली मशीनों पर शिफ़्ट कर दिया गया था। वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे थे।

आपको बता दें कि युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर से लगातार दो बार विधायक रहे हैं। हालिया चुनाव में उनकी जगह उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को टिकट दी गई थी लेकिन भाजपा यह सीट हार गई थी। कुछ दिन पूर्व भी फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत पर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने फिलहाल अस्पताल में रहने व आराम करने की सलाह दी थी।

छत्तीसगढ़ का जशपुर नगर राज परिवार हमेशा से सुर्खियों में रहा है। दिलीपसिंह जूदेव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे थे। छत्तीसगढ़ निर्माण की प्रक्रिया के दौरान जूदेव अटल मंत्री मंडल में मंत्री थे। उन्हें छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्री के रुप में देखा जाता था लेकिन मंत्री रहते हुए एक स्टिंग आपरेशन के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उनके बाद उनके परिवार से राजा रणविजय सिंह जूदेव राज्यसभा से सांसद रहे, वहीं युद्धवीर सिंह चंद्रपुर से विधायक रहे है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word