March 20, 2026

जंगल साइड कालोनी में बिजली समस्या

कोरबा 22 सितम्बर। जंगल साइड कालोनी में लगातार बिजली गुल होने की समस्या बढ़ती जा रही है। कल भी तीन बजे के बाद बिजली गुल हुआ था। रात भर नागरिक इंतजार करते रहे। आधी रात को लोगों को बिजली आपूर्ति हो सका।

इस क्षेत्र के नागरिक राजेश मानिकपुरी ने बताया कि आये दिन बिजली गुल होने से नागरिक परेशान रहते हैं। अधिकारियों से फोन पर लगातार बात भी होती है, तब कहीं जाकर दबाव बनाने के बाद ही बिजली समस्या हल हो पाती है। यहां के नागरिक हनुमान पांडेय ने भी बिजली समस्या को लेकर अपनी परेशानी बताई है और कहा है कि अधिकारियों पर लगातार दबाव बनाने के बाद भी यह समस्या यथावत बनी हुई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word