April 11, 2026

जिले में अभी तक 1462.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा 22 सितंबर 2021. कोरबा जिले में चालू बारिश सीजन के दौरान एक जून से 22 सितंबर तक कुल 1462.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार 22 सितंबर तक तहसील कोरबा में 1343.8 मिलीमीटर, करतला में 1058.7 मिली, कटघोरा में 1637.8 मिली, पाली में 1280.2 मिली, पोंड़ीउपरोड़ा तहसील में 1414.9 मिली, दर्री में 1977.8 मिली एवं हरदीबाजार तहसील में 1524.8 मिलीमीटर कुल वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 10,238 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 8977.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक इस वर्ष 1260.2 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में सामान्य वर्षा की तुलना में अभी तक 112.2 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में सर्वाधिक बारिश तहसील दर्री में 153.9 प्रतिशत, तहसील कटघोरा में 127.4 प्रतिशत, पोड़ी-उपरोड़ा में 121.2 प्रतिशत, हरदीबाजार में 116.1 प्रतिशत, कोरबा में 97.3 प्रतिशत, तहसील पाली में 97.5 प्रतिशत एवं करतला में 76.9 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word