March 23, 2026

कोरबा 23 सितम्बर। अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करने गए खनिज विभाग के टीम को भारी विरोध का सामना पड़ा है। मुरुम उत्खनन को रोकने और वाहनो को जब्त करने के बाद ठेकेदार के गुर्गे से जमकर विवाद होने का मामला सामने आया है। विवाद के बाद भी खनिज विभाग के टीम ने एक वाहन को जब्त किया है।

उरगा से चाम्पा नेशनल हाइवे फोरलेन का निर्माण करने वाली हरियाणा की एक कंट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के द्वारा कोथारी में अवैध रूप से मुरुम उत्खनन कर बेस कैंप का निर्माण कराया जा रहा है। वही अवैध रूप से उत्खनन कर चाम्पा मार्ग में भी उपयोग में लाया जा रहा था। इसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता मनीष ने खनिज विभाग को थी। शिकायत के आधार पर आज खनिज विभाग की टीम अवैध उत्खनन की जांच के लिए कोथारी पंहुंचे थे। सूत्रों की माने तो कोथारी पंहुंचे खनिज विभाग की टीम के साथ ठेकेदार के गुर्गों ने हुज्जतबाजी करने की बात कही जा रही है।वही अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक वाहन को जब्त करने की बात कही जा रही है।अवैध मुरुम उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम को कार्यवाही करने भेजा गया था। इस दौरान थोड़ा वाद विवाद होने की जानकारी मिली हैं। बहरहाल अवैध उत्खनन कर रहे कंपनी के एक वाहन को जब्त किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word