February 25, 2026

प्रधानमंत्री 28 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रायपुर के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के नये परिसर का करेंगे उद्घाटन

रायपुर 27 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रायपुर के बरौंडा स्थित राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में 35 फसलों की विशेष गुणों वाली किस्मों का राष्ट्र को समर्पण तथा चयनित कृषि विश्वविद्यालयों को स्वच्छ हरित परिसर पुरस्कार प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस समारोह में शामिल होंगे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word