March 20, 2026

पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ी महिलाएं, जुर्म दर्ज

कोरबा 1 अक्टूबर। आईबीपी विकास नगर निवासी सावित्री महंत एवं कविता सिंह के परिवार के मध्य विगत कुछ माह से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी बात को लेकर कल एक-दूसरे को देखकर पहले फब्तियां कसी गई। जिसके बाद दोनों पक्ष की महिलाओं ने वाद-प्रतिवाद का दौर शुरू किया।

प्रतिवाद गंभीर विवाद का रूप धारण कर लिया। जिसके परिणाम स्वरूप दोनों पक्ष की आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं आपस में गुत्थम-गुत्थ हो गई। किसी तरह से बस्ती के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्ष की महिलाओं को अलग-अलग किया। टीआई लीलाधर राठौर ने उभय पक्षों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 467/21, 468/21 धारा 294, 506, 323, 34 का जुर्म दर्ज कर लिया। इस मामले में एक पक्ष से कविता सिंह 22 वर्ष पति शेखर सिंह की रिपोर्ट पर सावित्री महंत, मधुलिका महंत, सोनी महंत, मोनी महंत तथा दूसरे पक्ष से कविता सिंह, सुनीता, संतोषी आदि के विरूद्ध उपरोक्त धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर लिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word