March 21, 2026

सुरेन्द्र जायसवाल कोरबा जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

कोरबा 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश के 4 जिला अध्यक्षो को बदल दिया है। कोरबा से मोहितराम केरकेट्टा को हटाकर सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एवं जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष के लिए अर्जुन सिंघानिया, पीआर खुंटे, श्रीमती अंबिका मरकाम, श्रीमती वाणी राव के नाम घोषित हुए हैं। महासचिव के लिए वासुदेव यादव, अमरजीत चावला, श्रीमती सुमित्रा धृतलहरे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। समन्वय विभाग के प्रमुख का दायित्व शैलेष नितिन त्रिवेदी को हटाकर सुशील आनंद शुक्ला को सौंपा गया है।

इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भी बदले गए हैं जिनमें भिलाई शहर अध्यक्ष के पद पर मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष के लिए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, बिलासपुर शहर विजय पांडेय तथा जांजगीर.चांपा जिले के लिए राघवेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही नए पदाधिकारियों को पार्टी एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word