April 17, 2026

बांगो के ग्राम कछार में चलित थाना का किया आयोजन

साइबर अपराध एवं ठगी के संबंध में दी जानकारी
कोरबा 3 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में ग्राम कछार में चलित थाना का आयोजन किया गया। मौके पर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री दिगपाल सिंह कँवर, सरपंच शंकर सिंह कँवर , उपसरपंच श्री रामदत्त कँवर, पंचगण और अत्याधिक संख्या में ग्राम के महिलाएँ और पुरुष उपस्थित आये।

ग्रामीणों से ग्राम की समस्या के संबंध में पूछने पर जमीन विवाद ग्राम में ज्यादा होना बताये और प्रकरण न्यायालय लंबित होना बताये। ग्रामीणों को विवाद ज्यादा न बढ़ाने हेतु सख्त हिदायत और समझाईश दिया गया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के संबंध में, महिलाओ और बच्चों से संबंधित अपराध के संबंध में, बर्तन और जेवर चमकाने के बहाने ठगी करने वालों से सतर्क रहने और बाहरी गिरोह से सावधान रहने हेतु समझाईश दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word