March 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गरीबों को किया गया अनाज वितरण

मुंगेली। 9 अक्टूबर 2021 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कोरोना काल में देश के गरीब तबकों की जनता को प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल 9 माह तक देने की घोषणा किया गया था, जिसमें राज्य सरकार द्वारा पर व्यक्ति 2 किलो चावल की कटौती किया गया है, जिसके विरोध में मुंगेली जिला के हर मंडल हर गांव सोसायटी में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो युक्त थैला में चावल वितरण किया गया, आज सोढ़ार सोसायटी में एवं धरमपुरा सोसाइटी में वितरण किया गया।

जिसमें जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू,जनपद उपाध्यक्ष पवन पांडे, जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्रीकांत पांडे,मंडल महामंत्री बबलू साहू,अश्वनी कश्यप,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय दीवान,रामकुमार साहू,सरपंच हरीश साहू,मुकेश शर्मा,रामेंद्र शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता भाजपा मंडल जरहागांव के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word