March 17, 2026

मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

कोरबा 10 अक्टूबर। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल कोरबा की आगामी 2 वर्ष 2021-23 हेतु नई कार्यकारिणी की गठन प्रक्रिया परशुराम भवन दुरपा रोड कोरबा में संपन्न हुई। जिसमे सर्वसम्मति से मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल की संरक्षिका के पद हेतु श्रीमती ऊर्मिला शर्मा, अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती प्रतिभा शर्मा, सचिव पद हेतु श्रीमती अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती मंजु शर्मा, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती उमा भात्रा एवं सहसचिव पद हेतु श्रीमती पूनम शर्मा को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर संरक्षिका श्रीमती ऊर्मिला शर्मा ने नई कार्यकारिणी को संबोधित करते हुये कहा की हमारा समाज के प्रति दायित्व उसी तरह है, जैसा की हमारा अपने परिवार के प्रति होता है। और हमारा ये परम कर्तव्य है कि समाज के प्रति अपने दायित्व को हम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निभायें। समाज के उत्थान हेतु सदभावना व एकजुटता बहुत जरूरी है। अतः हम सभी आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ एकजुट होकर काम करेंगे तभी समाज का उत्थान होगा और समाज के प्रति हमारे दायित्वों की पूर्ति भी हो सकेगी। अंत में मारवाड़ी ब्रह्मण विकास समिति महिला मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने संरक्षिका की बात का समर्थन करते हुये आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ समाज उत्थान हेतु एकजुट होकर काम करने का संकल्प भी लिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word