March 20, 2026

कोरबा 10 अक्टूबर। जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तिलकेजा निवासी एक मनोरोगी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। साथ ही मर्ग कायम कर मामले में विवेचना शुरू कर दी।

तिलकेजा निवासी बिरबल यादव उम्र 38 पिता मंगलूराम यादव विगत कुछ वर्षों से मनोरोगी हो गया था। जिसका परिवार वालों ने अपने स्तर पर ईलाज भी करवा रहे थे। मगर उसकी हालत में किसी प्रकार का सुधार नहीं हो रहा था। यहां तक की उसकी मनोरोगी होने के कारण उसकी हरकतें दिन प्रतिदिन अजीब सी होती जा रही थी। इसी बीच कल रात को वह अचानक घर से निकल गया। परिजन उसे खोज रहे थे कि गांव के खार में स्थित खेत में एक पेड़ के डंगाल में गमछे से फंासी के फंदे पर लटके हालत में उसका शव देखा गया। घटना स्थल पहुंच कर उसके बड़े भाई राजाराम यादव उम्र 40 ने इसकी सूचना उरगा पुलिस को दी। उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के उपरांत उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word