April 17, 2026

कार्यशाला में शामिल हुईं स्व-सहायता समूह की महिलाएं

कोरबा 14 अक्टूबर। सोमवार को सहकार भारती कोरबा की स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ की महिलाओं के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सहकार भारती के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष तिवारी, संभाग सह प्रमुख बीडी शर्मा, जिला सरसंघचालक कोरबा किशोर बुटोलिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। तिवारी ने जिला प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने की बात कही।

रामाधार देवांगन प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी, दीनदयाल यादव राज्य स्तरीय ट्रेनर सहकार भारती छत्तीसगढ़, सतीश सिंह ठाकुर, आशीष वर्धन, प्रवीण चौबे कार्यशाला में उपस्थित रहे। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष श्याम केवट, जिला संयोजिका, स्व.सहायता समूह प्रकोष्ठ सहकार भारती कोरबा की सरिता कौशिक ने महिला आत्मनिर्भरता के विषय में जानकारी दी। शर्मा ने भविष्य में सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला कोरबा को 8 जोन के संयोजिका व सह.संयोजिका की नियुक्त किए तथा नवीन दायित्व दिया गया। जिले की कई स्व-सहायता समूहों की पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यशाला में उपस्थिती रहीं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word