छत्तीसगढ़: सात ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की विधिवत घोषणा हुई

रायपुर 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में एक और विस्तार को आज अंजाम दिया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के अनुमोदन के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने इस सूची को जारी कर दिया है।

आज प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से अपेक्षित संगठन के विस्तार पर शीर्ष नेताओं की मुहर लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के समक्ष 7 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची रखी, जिसे पुनिया ने अनुमोदित कर दिया। इसके बाद उन सभी सात ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की विधिवत घोषणा की गई।

जिन 7 नए ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, उसमें बलरामपुर जिले के वाड्रफ नगर ब्लॉक की अध्यक्ष सुषमा यादव को नियुक्त किया गया है। इसी तरह से 6 और जिलों के अंतर्गत 6 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है। ​

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संगठन आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तैयारी में जुटने लगी है, जिसके चलते संगठन विस्तार का काम जारी है। वहीं जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही है, ताकि संगठन विस्तार में सफलता हासिल की जा सके।

देखें पूरी सूची-

1210
Ranjan Prasad

Spread the word