March 20, 2026

जहरसेवन कर युवक ने की आत्महत्या


कोरबा 17 अक्टूबर। जिले के वनांचल ग्राम लोकड़हा में एक 33 वर्षीय युवक ने तड़के जहरसेवन कर मौत का वरण कर लिया। जानकारी के अनुसार जिले के आखिरी छोर एवं जीपीएम जिले के सरहद पर स्थित ग्राम लोकड़हा में एक युवक ने आज तड़के किन्हीं कारणों को लेकर जहर सेवन कर लिया। जिससे कि उसकी हालत बिगडऩे लगी। लगातार उल्टी करने एवं सीने व पेट में जलन होने के कारण छटपटाने लगा। स्थिति को देखकर परिजन उसे वाहन में समीपस्थ अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना की सूचना ग्राम लोकड़हा के कोटवार द्वारा दिए जाने पर पसान पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पीएम के लिए समीपस्थ चीरघर भिजवाए जाने की जानकारी पसान थाना प्रभारी प्रहलाद राठौर ने दी है। उन्होंने बताया कि मृतक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या क्यों और किन कारणों से की गई है। इसकी विवेचना हेतु उसके परिजनों की बयान पंजीबद्ध करने की प्रक्रिया पसान पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई। जांच उपरांत ही मालूम हो सकेगा कि मृतक ने आत्महत्या क्यों की।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word