February 25, 2026

अरविन्दो सोसाइटी के विभिन्न कार्यक्रम 21 व 22 को पंचवटी में

कोरबा 20 अक्टूबर। श्री अरविन्दो सोसाइटी छत्तीसगढ़ राज्य समिति द्वारा 21 अक्टूबर 2021 को पंचवटी सभागार कोरबा में दोपहर 2.30 बजे से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सोसाइटी की अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की रिटायर्ड वरिष्ठ महिला आईएस डॉ. इंदिरा मिश्र ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे सभी प्रतिभागियों का सभास्थल पर आगमन, 2.35 बजे श्री अरविन्द एवं श्री मां के चित्रों पर पुष्पांजलि, 2.40 बजे सामूहिक ध्यानए 2.45 बजे अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया जाएगा। समिति अध्यक्ष द्वारा श्री अरविन्दो सोसाइटीए सदस्यों तथा क्रियाकलापों का सक्षिप्त परिचय दिया जाएगा।

श्री अरविन्द के शिक्षा पर व्यक्त विचारों पर डॉ.् गीता वर्मा प्रकाश डालेंगी। श्री मां के प्रतीक में दर्शाए गुणों का अर्थ एवं महत्व कोषाध्यक्ष प्रो.ओमप्रकाश कश्यप व श्री अरविन्द और श्री मां के विचारों की आज के समय में प्रासंगिकता पर डॉ. शोभा निगम प्रकाश डालेंगे। बालकों के सामाजिक दायित्व, शिष्टाचार, उदासी व नैराश्य आदि को दूर करने की युक्तियां एवं उपाय डॉ सरला वर्मा द्वारा बताए जाएंगे। भिलाई से आए प्रतिनिधियों के विचार एवं कार्य, स्थानीय प्रतिनिधियों के विचार व भविष्य के लिए उनकी योजनाएं, श्री अरविन्द आश्रम के लोग, अनुभव और विचार.विशिष्ट अतिथि एसके मिश्र पूर्व मुख्य सचिव, छग शासन द्वारा व्यक्त किए जाएंगे। प्रश्न एवं शंकाओं का समाधान उत्तर सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन जीएस वर्मा करेंगे। 22 अक्टूबर को प्रात 10.30 बजे की सभा पंचवटी सभागार में होगी जिसका विस्तृत कार्यक्रम 22 अक्टूबर को स्थल पर चिन्हित किया जाएगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word