July 15, 2024

भाजपा शासनकाल में कांग्रेसी जितना प्रताड़ित नहीं हुए अपनी सरकार में हो रहे

सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का के सामने कांग्रेस नेताओं का दर्द छलका


सामने कांग्रेस नेताओं का दर्द फिर से छलक उठा। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देने के बाद कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कांग्रेसी जितना प्रताड़ित नहीं हुए वे अपनी सरकार में हो रहे हैं।

अफसर कार्यकर्ताओं की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस जिला प्रभारी को कलेक्टर से मिलने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। सोसायटी के लिए आवेदन लेने के बाद पूरी प्रक्रिया को ही निरस्त कर दी जाती है। कांग्रेस अध्यक्ष जब अपनी बात रख रहे थे तब उनकी आंखें भी डबडबा गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में जिन मामलों को खारिज कर दिया था, अब उसी मामलों को लेकर कई कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन प्रताड़ित कर रहा है। कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अगर उपेक्षा हुई तो चुनाव में काम कौन करेगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शनिस कुमार ने कहा अधिकारी भाजपा के ट्रैक्टर को छोड़ रहे हैं और हमारी खाली गाड़ी को पकड़ रहे हैं। अब कांग्रेस से कोई जुड़ना नहीं चाहता। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एक पल के लिए भावुक हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि चिंता न करें। मेरे रहते कोई किसी का बाल बांका नहीं कर सकता।

सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कार्यकर्ता दुखी हैं। यह ठीक नहीं है। कार्यकर्ताओं के आंसू अगर नहीं पोछेंगे तो सरकार कैसे बनेगी। 2 साल तक कोरोना और आपसी लड़ाई में ही दिन बीत गएए लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जब जागे तभी सबेरा। कार्यकर्ताओं को पूरा मान.सम्मान मिलेगा। उनकी बातों को हाईकमान को बताएंगे। पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कहा कि जो अफसर नहीं सुनतेए उन्हें यहां नहीं रखा जाएगा। जरूरत पड़ी तो दफ्तरों में भले ही ताला लगाना पड़े तो वह भी करेंगे। विधायकों के हिसाब से कलेक्टरए एसपीए बीईओए सीईओ की नियुक्ति होनी चाहिएए जो अफसर नहीं सुनेगा, उसे यहां नहीं रहने देंगे।

कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि कोरोना की वजह से 2 साल तक कई काम नहीं हो पाया। प्रदेश सरकार की कई योजनाएं चल रही हैए उसका लाभ सभी को मिलना चाहिए। कार्यकर्ताओं की बात सुननी चाहिए। अगर किसी को परेशानी है तो हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ हैंए जो भी उनकी समस्या हैए उसका निराकरण होना चाहिए।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा 15 साल विपक्ष में संघर्ष के समय कार्यकर्ताओं ने पूरा साथ दिया। अब मैं सरकार में मंत्री हूं। न मैं सरकार के खिलाफ बोल सकता हूं और न सुन सकता हूं, लेकिन कार्यकर्ताओं के मान.सम्मान के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। अफसर मनमानी करता है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के जिला प्रभारी शाहिद भाई ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डेढ़ साल पहले से उपेक्षा की बात कर रहे हैं। इस बात को मैं पार्टी हाईकमान को भी बता चुका हूं, लेकिन कुछ भी नहीं बदला। यह चिंता का विषय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। संविधान खतरे में है। राहुल गांधी ही इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें उनको मजबूत बनाना है। कांग्रेस संगठन प्रभारी उल्का ने मामले को संभालते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। जीतने के बाद यह हालत हैं। ऐसे में फिर से कांग्रेस की सरकार कैसे बनेगी। सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की बात को राहुल गांधी तक पहुंचाऊंगा। चिंता करने की कोई बात नहीं है।

Spread the word