April 11, 2026

कांग्रेसजनों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वीं जयंती मनायी

कोरबा 1 नवम्बर। भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर ने तुलसी नगर स्थित सरदार पटेल स्मारक एवं जिला कांग्रेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में मनाया। कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे शत शत नमन किया।

इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सरदार पटेल की निर्णय क्षमता को अद्भुत बताते कहा कि भारत के हित में काफी अच्छे कार्य सरदार पटेल द्वारा किए गए। इसी के आधार पर उन्हें लौह पुरुष की उपाधि हासिल हुई। वे अपने कार्यों के जरिए सदियों तक भारतीयों के मन मस्तिष्क में बसे रहेंगे। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि इतिहास में कई महापुरूष हुए हैं, इनमे वल्लभभाई पटेल का भी नाम लिया जाता है। उन्होने अपने प्रदर्शन से देश को काफी उंचाई दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि सरदार पटेल ने गृह मंत्री की भूमिका में भारत के लिए अनेक शानदार कार्य किए और विदेशों में देश का मान बढ़ाया। कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह उन्होंने अनेक रजवाड़ों का विलीनीकरण भारतीय परिसंघ में कराया। वह अपने आप में महान कार्य था। इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस मौके पर रामकुमार वर्माए द्रोपती वर्मा, मेघराज नारासकार, बिहारी लाल वर्मा, रामाधार चन्द्रा, हजारी लाल, रामधन राजवाड़े, संतोष राठौर, सत्येंद्र वासन, कुसुम द्विवेदी, दुष्यंत शर्मा, बच्चू मखवानी, आरिफ खान, मनीराम साहू, गीता गभेल, सनद दीवान, हरीशचंद निषाद, डा मनहरण राठौर, यूआर महिलांगे, अशोक लोध, गायत्री नायक, गिरधारी बरेठ, रविपी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार पटेल द्वारा देश हित में दिए गए योगदान का स्मरण किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word