April 17, 2026

पेट्रोल और डीजल पर वैट टैक्स में कटौती का प्रस्ताव मुख्यमंत्री की देंगे: टी एस सिंहदेव

मंजूरी मिली तो और कम होंगे डीजल- पेट्रोल के मूल्य

रायपुर 6 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं वाणिज्यक कर मंत्री टी एस सिंहदेव ने पेट्रोल और डीजल की दामों में कमी के संकेत दिए हैं.

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वैट टैक्स में कटौती की जा सकती है, इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष भेजेंगे। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि इस विषय में मुख्यमंत्री जी से चर्चा भी हुई थी.

मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि वैट की दरें कम हो सकती है… क्योंकि अभी मुख्यमंत्री जी को तय करना है… हम लोग प्रस्ताव भेजेंगे ….. वैट के रेट को कम करने पर विचार हो रहा है.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word