July 15, 2024

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बेटे कर्नल विप्लव का परिवार मणिपुर में शहीद, आज शाम तक रायगढ़ पहुंचेंगे शव

रायगढ़ 14 नवम्बर। शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी व आशा त्रिपाठी के बडे बेटे कर्नल विप्लव त्रिपाठी के मणिपुर में हुए माओवादी हमले में पत्नी व बेटे के साथ शहीद हो गए। इस घटना में असम रायफल्स के चार और जवानों की मौत होनें की जानकारी मिली है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुुुबह करीब साढ़े 11 बजे मणिपुर के कूगा में पदस्थ विप्लव 42 वर्ष व उनकी पत्नी अनुजा 38 वर्ष के अलावा उनका बेटा अबीर 8 वर्ष आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। इस हमले में कर्नल का परिवार शहीद हो गया। इधर इस खबर के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के घर शुभ चिन्तकों का तांता लग गया है। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सहित व विप्लव की मां मां आशा त्रिपाठी हाल ही में अपने बेटे विप्लव से मिलकर रायगढ़ लौटे थे, पत्रकारों से चर्चा के दौरान अक्सर अपने बेटे की बहादुरी तथा उनके साथ बिताए गए पल को साझा करते थे और अचानक आज उनके बेटे विप्लव और बहु की शहीद होनें से खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है वहीं त्रिपाठी परिवार स्तब्ध है।


बताया जाता है कि विप्लव मणिपुर के कूगा में पदस्थ थे, रोजाना की भांति चेक पोस्ट निरीक्षण करने अपने काफिले के साथ निकले थे। इस दौरान उनका परिवार भी साथ में थे। जब कर्नल विप्लव चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वापस घर लौट रहे थे इस दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में घटना स्थल पर ही कर्नल विप्लव और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था, उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष त्रिपाठी के छोटे बेटे अनय त्रिपाठी जो ले. कर्नल के पद पर असम रायफल्स में मणिपुर में ही पदस्थ हैं, वे परिवार के शहीदों का शव लेने मणिपुर रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि शहीद परिवार का शव कल शाम तक जिंदल एयरपोर्ट पहंुचने की संभावना है। गौरतलब रहे कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ के प्रथम सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य पं. किशोरी मोहन त्रिपाठी के पोते थे।

Spread the word