October 5, 2024

महिला खेल प्रतियोगिता 2021ः 22 नवंबर को विकासखण्ड स्तरीय एवं 24, 25 नवंबर को जिला स्तरीय खेल का होगा आयोजन

महिला खिलाड़ी बीईओ कार्यालय में एवं प्रतियोगिता के दिन भी करा सकते हैं पंजीयन

कोरबा 18 नवंबर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2021-22 में विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता जिले के पांचों विकासखण्डों में आयोजित किया जायेगा। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता कोरबा शहर में आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर 2021 को किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 एवं 25 नवंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ी विकासखण्डवार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं आयोजन स्थल पर अपना पंजीयन प्रतियोगिता प्रारंभ होने के 01 घण्टे पूर्व तक करा सकते हैं। प्रतियोगिता में 25 वर्ष आयु तक के महिला खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता होगी। विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 100मी., 200मी., 400मी., 800मी., 1500मी. एवं 3000मी., रिले 4ग100 एवं रिले 4ग400ए ऊंची कूद, लम्बीकूद, भालाफेंक, गोलाफेंक खेल शामिल होगा। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, व्हालीबॉल, फुटबॉल, रस्साकसी खेलों को भी सम्मिलित किया गया है। आयोजन प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी होंगें। विकासखण्ड से चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर एवं जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड कोरबा में एस.ई.सी.एल. सेंट्रल वर्कशॉप खेल मैदान कोरबा में, कटघोरा विकासखण्ड में शा.उ.मा.वि. ढेलवाडीह, करतला में शा.उ.मा.वि. करतला, पाली में शा.उ.मा.वि. माखनपुर एवं पोंड़ीउपरोड़ा में शा.उ.मा.वि. गुरसियां में 22 नवम्बर 2021 को सुबह 08 बजे से किया जाएगा।

प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को पंजीयन में नाम, पिता का नाम, वर्ग, पूर्ण पता एवं जन्मतिथि अंकित करना होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबडडी, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, रस्साकसी, तीरंदाजी एवं कुश्ती का आयेाजन 24 नवंबर 2021 को एस.ई.सी.एल. सेंट्रल वर्कशॉप खेल मैदान कोरबा, शा.उ.मा.वि. पी.डब्ल्यू.डी. रामपुर कोरबा में आयोजित किया जायेगा। हैण्डबॉल, बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर को एस.ई.सी.एल. गेवरा खेल मैदान में एवं हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बाल्को कोरबा में सुबह 08 बजे से किया जाएगा।

Spread the word